गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra03, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

गुलाब के साथ कपूर जलाना

अक्सर लोग घर में गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

गुलाब के फूल पर कपूर जलाने के फायदे

वास्तु के अनुसार, घर में गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

धन प्राप्ति के योग

गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाने से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है। इसके साथ ही, कंगाली भी दूर होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को घर में गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

देवी-देवताओं का आशीर्वाद

घर में इन दोनों चीजों के एक साथ जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल पर कपूर रखकर अर्पित करना शुभ होता है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आप कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाएं। इससे सफलता के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, घर में कपूर और गुलाब का फूल एक साथ जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

घर में जलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ