तिजोरी को बाथरूम में रखने से क्या होता है?


By Farhan Khan11, Feb 2025 10:00 AMjagran.com

तिजोरी से जुड़े नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में तिजोरी से जुड़े कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनको जीवन में अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके चलते व्यक्ति के जीवन में पैसों की वर्षा होती है।

बाथरूम में तिजोरी रखना कैसा है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बाथरूम में तिजोरी रखते हैं, तो इससे व्यक्ति के जीवन पर क्या असर पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

नकारात्मक ऊर्जा का वास  

तिजोरी को बाथरूम के पास कभी नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे बाथरूम में रखने की गलती करते हैं, तो इससे आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

मां लक्ष्मी हो सकती है नाराज  

नकारात्मक ऊर्जा के साथ आपके हर कार्य में बाधा आएगी। मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। मां लक्ष्मी के नाराज होने से आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिलेगी।

बिजनेस में हो सकता है नुकसान

वहीं, आपको घर और बिजनेस में लगातार पैसों का नुकसान हो सकता है। आपको इन सभी परेशानियों से बचने के लिए बाथरूम में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए।  

अंधेरे में भी न रखें तिजोरी

तिजोरी को अंधेरे में भी नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।  

तिजोरी रखने की दिशा

तिजोरी रखने के लिए उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।    

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com