सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ने से क्या होता है?


By Ashish Mishra20, Jan 2025 02:20 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ने से क्या होता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सूर्यास के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ना

कई लोग सूर्यास्त के बाद भी तुलसी के पत्ते को तोड़ने लगते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

मां लक्ष्मी होती है नाराज

ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कंगाली आने लगती है।

परिवार में क्लेश होना

अगर आप सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ते हैं, तो परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही, रिश्ते खराब होने लगते हैं।

आर्थिक तंगी का सामना करना

सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

इन दिनों में भी न तोड़े तुलसी पत्ता

व्यक्ति को एकादशी, रात,अमावस्या, सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय भी तुलसी का पत्ता तोड़ने से बचना चाहिए। इन दिनों में ऐसा करना वर्जित माना जाता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन की कमी दूर होती है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ