एकादशी को तुलसी के पत्ते तोड़ने से क्या होता है?


By Ashish Mishra10, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि एकादशी को तुलसी का पत्ता तोड़ने से क्या होता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी का पत्ता तोड़ना

अक्सर लोग एकादशी के दिन भी तुलसी का पत्ता तोड़ लेते हैं। ऐसा करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

गरीबी का सामना करना

एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ने से आपको गरीबी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।

गृह क्लेश की समस्या

अगर आप एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ते हैं, तो आपको गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, एकादशी को तुलसी का पत्ता तोड़ने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे बनते हुए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।

इस दिन भी न तोड़ें

तुलसी पत्ता रविवार और मंगलवार के दिन भी तुलसी के पत्ते को तोड़ने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, शाम और रात में भी पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ