टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra04, Mar 2025 05:00 AMjagran.com

शीशा देखना

अक्सर लोग सुबह उठने के बाद या स्नान करने के बाद शीशे में चेहरा देखते हैं। आइए जानते हैं कि टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

टूटे शीशे देखने के नुकसान

कई लोग टूटे हुए शीशे में चेहरा देखते हैं। ऐसा करने अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और बरकत रुकने लगती है।

दुर्भाग्य का आगमन

टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से जीवन में दुर्भाग्य आने लगता है। इससे बचने के लिए टूटे हुए शीशे को घर से बाहर कर देना चाहिए।

जीवन में आती है नकारात्मकता

टूटे हुए शीशे का उपयोग करने से व्यक्ति के जीवन की सकारात्मकता जाने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इससे व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तनाव का सामना करना

चेहरा देखने के लिए अच्छे शीशे का इस्तेमाल करना चाहिए। टूटे शीशे में चेहरा देखने से तनाव बढ़ने लगता है। इससे मानसिक बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कार्य में मिलती है असफलता

अगर आप टूटे हुए शीशे में चेहरा देखते हैं, तो इसका प्रभाव आपके करियर पर पड़ सकता है। इससे आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

घर में टूटे शीशे रखने से परिवार के सदस्यों को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, कारोबार पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ