काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra15, Nov 2024 11:04 AMjagran.com

घर में फिटकरी रखना

अक्सर लोग घर में फिटकरी रखते हैं। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

काले कपड़े में फिटकरी रखने के फायदे

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रख सकते हैं। इससे व्यक्ति के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रखें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

व्यापार में आने वाली बाधा होती है दूर

फिटकरी को काले कपड़े में लपेटकर ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर बांध दें। इससे व्यापार में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।

बुरे सपनों से छुटकारा

काले कपड़े में फिटकरी को बांधकर तकिए के नीचे रख दें। ऐसा करने से रात में आने वाले बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर में फिटकरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके अलावा, फिटकरी के पानी से पोछा लगाने से भी नकारात्मकता दूर होती है।

वास्तु दोष को दूर करना

घर में फिटकरी रखने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ