भीगे हुए चने खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan12, Oct 2025 12:22 PMjagran.com

चने होते हैं हेल्दी

शरीर को निरोग रखने के लिए अक्सर सेहतमंद चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन हेल्दी चीजों में चने भी शामिल है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ साथ पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। आपको रोजाना इन्हें खाना चाहिए।

भीगे चने खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना भीगे चने खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चने में मौजूद पोषक तत्व

चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी, विटामिन-के, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में भीगे चने शामिल करने चाहिए। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को सेहतमंद रखने के लिए आपको भीगे चने खाने चाहिए। इनमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखने का काम करता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो अपनी वीक हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में भीगे चने शामिल करने चाहिए क्योंकि भीगे चने कैल्शियम का रिच सोर्स होते हैं।

इम्यूनिटी के लिए रामबाण

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना भीगे चने खाने चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट है।

भीगे चने लिमिट में खाएं

हालांकि आपको भीगे चने खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें आपको लिमिट में ही खाना चाहिए। भीगे चने अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बुरी तरह से बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com