सपने में काला कुत्ता देखने का क्या मतलब होता है?


By Farhan Khan06, Dec 2024 03:59 PMjagran.com

सपने बेहद जरूरी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। जो शुभ और अशुभ संकेत के बारे में बताते हैं।

काला कुत्ता देखने का मतलब

आज हम आपको बताएंगे कि सपने में काला कुत्ता देखने का क्या मतलब होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

देखना बेहद शुभ

सपने में काला कुत्ता देखना बेहद शुभ होता है क्योंकि काले कुत्ते का संबंध शक्तिशाली ग्रह शनि से माना जाता है।

काल भैरव की होगी कृपा

इस सपने का मतलब है कि शनिदेव के साथ ही काल भैरव की कृपा भी आप पर बन रही है।

अटके काम होंगे पूरे

आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी और साथ ही किसी दोस्त से मुलाकात होगी। अटके काम भी पूरे होंगे।

कुत्ते को खुश देखना

वहीं अगर आप सपने में काले रंग के कुत्ते को खुश देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है लेकिन गुस्से में देखना अशुभ है।

कुत्ता अपनी ओर आता देखना

अगर आपको सपने में काला कुत्ता आपकी ओर आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपको एक साथी की जरूरत है।

मरा हुआ कुत्ता देखना

सपने में मरा हुआ काला कुत्ता देखने का अर्थ है कि आपकी कुंडली में शनि ग्रह खराब है। इसके लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com