सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कौन से काम नहीं करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर को 02 बजकर 31 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में संकट आने लगते हैं और तंगी का सामना करना पड़ता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तामसिक चीजें जैसे- मांस, प्याज, लहसुन और अंडे नहीं खाने चाहिए। इसे खाने से पूजा करने से फल नहीं मिलता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना जाता है। इसके साथ ही, व्यक्ति के बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अपने से बड़े लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, परिवार में किसी व्यक्ति से झगड़ा न करें। इससे घर में क्लेश उत्पन्न हो सकता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सुबह स्नान करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
सालभर पड़ने वाले त्योहारों और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ