संकष्टी चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra11, Jun 2025 12:36 PMjagran.com

संकष्टी चतुर्थी 2025

सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए?

संकष्टी चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, 14 जून 2025 को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करने से सुख-शांति बनी रहती है।

संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी की शुरुआत 14 जून को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 जून को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर होगा।

संकष्टी चतुर्थी पर क्या न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे संकष्टी चतुर्थी के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक चीजें न खाएं

संकष्टी चतुर्थी के दिन तामसिक चीजें जैसे- मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से पूजा करने का फल नहीं मिलता है।

काले वस्त्र न पहनें

संकष्टी चतुर्थी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इसे पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। इस दिन वाद-विवाद भी नहीं करना चाहिए।

तुलसी का उपयोग न करें

संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करते समय तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसे चढ़ाने से संकट का सामना करना पड़ सकता है।

परेशानियों का सामना करना

संकष्टी चतुर्थी पर इन कामों को करने से साधक को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के दौरान न करने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ