सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र गंगा में स्नान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर कौन से काम करने से धन लाभ होता है?
पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे मौनी अमावस्या पर करना शुभ होता है। इससे साथक के जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सारे पाप दूर होते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल, अन्न, काले तिल और धन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मौनी अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान दीपक जलाकर पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।
मौनी अमावस्या पर इन कामों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, कारोबार में लाभ होता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
त्योहारों पर किए जाने वाले शुभ कार्यों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ