देव उठनी एकादशी पर करें ये 3 काम, होगी अपार धन की प्राप्ति


By Ashish Mishra08, Nov 2024 10:00 PMjagran.com

देव उठनी एकादशी 2024

सनातन धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि देव उठनी एकादशी पर क्या करने से धन लाभ होता है?

देवउठनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार देव उठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन से मांगलिक कार्यों को शुरुआत हो जाएगी।

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगा।

देवउठनी एकादशी पर क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे देवउठनी एकादशी पर करना शुभ माना जाता है। इन कामोंं को करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी के पौधे की पूजा करें

देवउठनी एकादशी पर तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

इन चीजों का दान करें

देवउठनी एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र, अन्य और गन्ने का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को देव उठनी एकादशी पर इन 3 कामों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ