सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर कौन से काम करने से कारोबार में लाभ होता है?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 11 जनवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत की शुरुआत 11 जनवरी को सुबह 08 बजकर 21 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे प्रदोष व्रत पर करने से साधक को कारोबार में लाभ होता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
प्रदोष व्रत पर पूजा करते समय 7 सफेद फूल को शहद में डुबोकर शिव जी और मां पार्वती को अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।
प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और शमी पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से शिव जी की कृपा बनी रहती है और जीवन में कामयाबी मिलती है।
प्रदोष पर एक कागज में श्री गणेशाय नमः लिखें। इसके नीचे 108 बार ॐ नमः शिवाय लिखकर रात में मंंदिर बंद होने से शिव जी की मूर्ति के सामने अर्पित करें। इससे सफलता मिलने लगेगी।
प्रदोष व्रत पर इन कामों को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
व्यापार में लाभ के उपाय के को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ