तिजोरी में क्या रखने से धन बढ़ता है?


By Ashish Mishra09, Feb 2025 05:02 PMjagran.com

धन की कमी का सामना करना

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो तिजोरी में कई शुभ चीजों को रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि तिजोरी में क्या रखने से धन बढ़ने लगता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

तिजोरी में क्या रखें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तिजोरी में रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से धन की कमी नहीं होती है और तिजोरी में हमेशा पैसा रहता है।

तिजोरी में तुलसी की जड़ रखें

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में तुलसी की जड़ रखना शुभ होता है। इसे रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पीपल का पत्ता रखें

इस पत्ते पर सिंदूर से ऊँ लिखकर इसे तिजोरी में रख दें। इस उपाय को 5 शनिवार तक करने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

तिजोरी में हल्दी की गांठ रखें

वास्तु के अनुसार, हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखना चाहिए। इस उपाय को करने से तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वास्तु के इन उपायों को अपनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की करते हैं और खूब धन कमाते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा

तिजोरी में इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, धन प्राप्ति के योग बनते हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ