सनातन धर्म में एकादशी तिथि पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी पर किन चीजों का भोग लगाने से धन लाभ होता है?
पंचांग के अनुसार, 08 मई 2025 को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी की शुरुआत 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के समय भोग लगाना शुभ होता है। इससे सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
मोहिनी एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करते समय खीर में तुलसी दल डालकर अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
भगवान विष्णु को पंचामृत बेहद प्रिय है। मोहिनी एकादशी पर दूध, दही, शक्कर, घी और शहद से बनी पंचामृत का भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
मोहिनी एकादशी पर पूजा करते समय फल जैसे- आम या केले का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।
पूजा-पाठ के समय भोग लगाने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ