सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक नहीं जलाना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब दीपक जलाने से बचना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक नहीं जलाना चाहिए। क्योंकि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के व्रत रखती हैं।
रविवार के दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, परिवार में क्लेश बढ़ सकता है।
सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय भी तुलसी के पास दीपक जलाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए।
ग्रहण के समय तुलसी के पत्ते तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
तुलसी के पौधे के पास शाम के समय दीपक जलाना शुभ होता है। इस दौरान घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
दीपक जलाने से नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ