सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करे से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना शुभ होता है?
घर में किसी भी पौधे को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने की संभावना रहती है।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधे को गुरुवार के दिन लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और वास्तु दोष दूर होता है।
तुलसी के पौधे को शुक्रवार के दिन भी लगा सकते हैं। इस दिन पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सदस्यों को लाभ होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसे लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।
तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ