तुलसी का पौधा किन घरों में नहीं लगाना चाहिए?


By Ashish Mishra19, Feb 2025 12:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान होता है। इसकी पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि किन घरों में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

इन घरों में न लगाएं तुलसी का पौधा

कई घर ऐसे होते हैं, जहां पर तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। यहां पर तुलसी का पौधा लगाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक चीजें खाने वाले घर

जिन घरों के तामसिक चीजों का सेवन किया जाता है, उस घर में तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति कंगाल हो सकता है।

महिलाओं का अपमान करना

जिन घरों में महिलाओं का अपमान होता है, उस घर में तुलसी का पौधा लगाने से कोई फल नहीं मिलता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।

अल्कोहल का सेवन करने वाले घर

जिस घर के लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं, उन्हें तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। पौधा लगाने से नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न हो सकता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

इन घरों में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, लोगों के बीच संबंंध भी खराब हो सकते हैं।

इन घरों में तुलसी का पौधा लगाएं

जिस घर में सात्विक चीजों का सेवन किया जाता है, उस घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ