'गुजरात मॉडल से सीख लेकर खुद का विकास मार्ग तलाशने की जरूरत', बंगाल की परिस्थितियों को लेकर बोले शमिक
भाजपा बंगाल अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य को गुजरात मॉडल की नकल के बजाय उससे सीख लेकर अपना विकास मार्ग तलाशना चाहिए।
-1789890214306_m.webp)
पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष शमिल भट्टाचार्य। (फाइल फोटो।)
HighLights
बंगाल को गुजरात मॉडल से सीखकर अपना विकास मार्ग तलाशना चाहिए।
राज्य को केवल नकल नहीं, बल्कि अपने तरीके से जवाब खोजने होंगे।
बंगाल की अलग परिस्थितियाँ, इसलिए अनुकूल समाधानों की आवश्यकता है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य को गुजरात मॉडल की नकल करने की कोशिश करने के बजाय उससे सीख लेकर अपना खुद का विकास मार्ग तलाशने की जरूरत है।
भट्टाचार्य ने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात के आर्थिक कायाकल्प और राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के तौर पर उनके आर्थिक प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।
'गुजरात मॉडल की नकल नहीं, खुद का मॉडल तलाशने की जरूरत'
भट्टाचार्य ने शनिवार को कोलकाता के न्यूटाउन स्थित आईआईटी खड़गपुर रिसर्च पार्क में आयोजित ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज फार ईस्ट’ के उद्घाटन के इतर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हमें गुजरात मॉडल से सबक लेकर अपने तरीके से अपने सवालों के जवाब तलाशने होंगे, हम केवल उनकी नकल नहीं कर सकते।
'गुजरात मॉडल से सीखें सबक'
उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल की परिस्थितियां अलग हैं और राज्य के अनुकूल समाधानों की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि हमें गुजरात मॉडल से सबक सीखना होगा और अपनी परिस्थितियों के अनुसार उनका उपयुक्त उपयोग करना होगा।
