Move to Jagran APP

सिविक वालंटियरों की भर्ती के मामले में जल्द हस्तक्षेप करे गृह मंत्रालय, भाजपा सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र

बंगाल की पुरुलिया लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में सिविक वालंटियरों की भर्ती के मामले में अविलंब हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। भाजपा सांसद ने पत्र में लिखा कि बंगाल में नियमित आधार पर पुलिसकर्मियों की भर्ती के बदले सिविक वालंटियरों को ठेके पर लिया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 18 Oct 2024 05:24 PM (IST)
Hero Image
भाजपा सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र (फोटो-जागरण)
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।