विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत, बीरभूम स्थित घर में फंदे से लटकता मिला शव

Updated: Tue, 01 Sep 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिस्टी मुखर्जी बीरभूम स्थित अपने घर में मृत मिलीं, जिनकी मौत को आत्महत्या माना जा रहा है।

ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिस्टी मुखर्जी मृत पाई गईं (फाइल फोटो)

ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिस्टी मुखर्जी मृत पाई गईं (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मंगलवार को बीरभूम जिले में उनके घर पर मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। बृष्टि की उम्र 28 वर्ष थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

पुलिस के अनुसार, रामपुरहाट क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से दोपहर में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रक्रियात्मक जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटा रही है।

डिप्रेशन का चल रहा था इलाज 

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, बृष्टि तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। उनका पिछले कुछ वर्षों से अवसाद का इलाज भी चल रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी मौत के पीछे तत्काल परिस्थितियां क्या थीं। बृष्टि के पिता निहार मुखर्जी, ममता बनर्जी के मामा के बेटे हैं और स्थानीय स्तर पर टीएमसी नेता हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।