Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नर्स से दुष्कर्म, कीटनाशक पिलाकर मार डाला; बंगाल में कई महिलाएं हुईं यौन शोषण की शिकार

आरजी कर कांड को लेकर जारी आंदोलन के बीच बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट महकमा के अंतर्गत मुराराई ब्लॉक के चातरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप वहीं के चयन मुखोपाध्याय नामक डॉक्टर पर लगा है। नर्स ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि ड्यूटी के दौरान अकेला पाकर डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 06 Oct 2024 07:33 PM (IST)
Hero Image
बंगाल में कई महिलाएं हुईं यौन शोषण की शिकार

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता: आरजी कर कांड को लेकर जारी आंदोलन के बीच बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट महकमा के अंतर्गत मुराराई ब्लॉक के चातरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप वहीं के चयन मुखोपाध्याय नामक डॉक्टर पर लगा है।

नर्स ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि ड्यूटी के दौरान अकेला पाकर डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले के सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।

आरोपित डॉक्टर 2021 से है कार्यरत

नर्स पिछले सात सालों से उक्त स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही हैं जबकि आरोपित डॉक्टर 2021 से वहां कार्यरत है। दूसरी तरफ कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाने में महिला सिविक वालंटियर के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप वहां के एक सब-इंस्पेक्टर पर लगा है।

उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सिविक वालंटियर का आरोप है कि दुर्गापूजा के अवसर पर पोशाक वितरित करने के लिए सब-इंस्पेक्टर ने उसे रात करीब 1.10 बजे थाने की इमारत के चौथे माले में स्थित विश्राम गृह में बुलाया था। वहीं उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

गृहवधू से दुष्कर्म के बाद हत्या

दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में छात्रा के बाद अब पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर में गृहवधू से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। आरोपित पड़ोस में रहने वाला एक युवक है। घटना की खबर फैलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित की सामूहिक पिटाई करने के बाद उसके घर में तोडफ़ोड़ की। पता चला है कि मृतका का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर युवक गृहवधू को उसके घर से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी को कुछ बता न सके, इसलिए दुष्कर्म के बाद उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर मार डाला।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें