विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का अमेरिका दौरा, G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल; व्यापार समझौते पर होगी बात

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:00 AM (IST)

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे, जहां वे G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

अमेरिका जाएंगे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)

अमेरिका जाएंगे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 29 सितंबर से पांच अक्टूबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। वे जी 20 बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत आगे बढ़ाने पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के साथ चर्चा करेंगे।

गोयल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के बुलावे पर 30 सितंबर और एक अक्टूबर को विस्कान्सिन के मिल्वाकी में जी20 के व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

वाणिज्य मंत्री ने कहा, "गोयल अमेरिका के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। यह एक संतुलित और आपसी लाभ वाले भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने और सात फरवरी, 2026 के संयुक्त घोषणा के मुताबिक एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की चल रही कोशिशों का हिस्सा है।

जी20 सदस्यों में आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)