अमेरिका: 6 लोगों को लेकर बॉस्टन जा रहा विमान लापता, FAA से टूटा संपर्क
बरमूडा से बॉस्टन जा रहा छह लोगों को ले जा रहा एक विमान अमेरिका के नैनटॉकेट तट के पास रहस्यमय ...और पढ़ें

6 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता (फाइल फोटो)
HighLights
छह लोगों को लेकर बॉस्टन जा रहा प्लेन FAA से संपर्क टूटने के बाद लापता
नैनटॉकेट तट के पास 6 लोगों को ले जा रहा विमान लापता, तलाशी अभियान शुरू
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। छह लोगों को लेकर बरमूडा से बॉस्टन जा रहा विमान शनिवार को अमेरिका के नैनटॉकेट तट के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। कोस्ट गार्ड ने जमीन और पानी पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
यूएस कोस्ट गार्ड (USCG) और 'फ्लाइटअवेयर' के अनुसार, छह लोगों को ले जा रहे इस विमान का रात लगभग 12:41 बजे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से संपर्क टूट गया। विमान को तड़के 1:25 बजे लैंड करना था, लेकिन उससे पहले ही गायब होने के बाद तटरक्षक बल ने समुद्र, जमीन और हवा में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
जानिए पूरा घटनाक्रम
एनवाई पोस्ट के मुताबिक, बरमूडा से बस्टन जा रहा एक गल्फस्ट्रीम जी100 (Gulfstream G100) विमान शनिवार तड़के अमेरिका के नैनटॉकेट तट के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया।
फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, विमान में अचानक आई गिरावट के कारण यह सुबह 1:04 बजे से मात्र तीन मिनट के भीतर 23,500 फीट से गिरकर सीधे 11,000 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद, निर्धारित लैंडिंग समय से ठीक पहले सुबह 1:23 बजे विमान का अंतिम रडार सिग्नल मिला और फिर इसका संपर्क पूरी तरह से टूट गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि इस उड़ान का संचालन ओंटारियो स्थित 'लैटीट्यूड एयर एम्बुलेंस' कंपनी द्वारा किया जा रहा था, हालांकि कंपनी और एफएए (FAA) ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।
वहीं, फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद हरकत में आए अमेरिकी तटरक्षक बल (US Coast Guard) के दो विमान वर्तमान में नैनटॉकेट के ठीक दक्षिण में लापता विमान और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रहे हैं।
