विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे की जासूसी, US में चीनी एजेंट गिरफ्तार; चीन भागने से पहले FBI ने दबोचा

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:59 AM (IST)

एफबीआई ने लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर एक महिला को गिरफ्तार किया, जो चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार की जासूसी कर रही थी।

ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे की जासूसी करने वाली चीनी एजेंट एफबीआई द्वारा गिरफ्तार

ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे की जासूसी करने वाली चीनी एजेंट एफबीआई द्वारा गिरफ्तार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला को देश से बाहर जाते समय एफबीआई ने गिरफ्तार किया। एजेंसी के अनुसार, वानयिंग झांग (हीदर) ने अमेरिका में रहते हुए चीनी सरकार के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी थी।

झांग ने अपने टारगेट की तस्वीरें और वीडियो लिए और गाड़ियों की नंबर प्लेट की जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी।

उसे तब गिरफ्तार किया गया, जब वह चीन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाली थी। उसकी नागरिकता साफ नहीं थी। उसे लॉस एंजिलिस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के रिश्तेदार टारगेट थे, हालांकि यह साफ नहीं किया कि क्या वे राष्ट्रपति के बेटे थे।

प्रवक्ता करेन कुओ ने कहा, ताइवान ऐसे बर्बर कामों की कड़ी निंदा करता है, जो मानवाधिकारों और राष्ट्रीय संप्रभुता की अनदेखी करते हैं और जिनका मकसद आजादी और लोकतंत्र की वकालत करने वाले लोगों या उनके परिवारों को दबाना, धमकाना या उन्हें नुकसान पहुंचाना है।