विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या टाला जा सकता था 9/11 का हमला? CIA ने जारी कीं लादेन और अल-कायदा पर राष्ट्रपति को दी जाने वाली टॉप-सीक्रेट ब्रीफिंग

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:59 AM (IST)

अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने 11 सितंबर के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर राष्ट्रपति को दी जाने वाली ब्रीफिंग के कई दर्जन दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए।

सीआइए ने जारी कीं लादेन व अल-कायदा पर राष्ट्रपति को दी जाने वाली ब्रीफिंग

सीआइए ने जारी कीं लादेन व अल-कायदा पर राष्ट्रपति को दी जाने वाली ब्रीफिंग

HighLights

  1. अल-कायदा के खतरनाक मंसूबों पर राष्ट्रपति बुश को दी गई चेतावनियां आईं सामने

  2.  ओसामा बिन लादेन की वो खुफिया रिपोर्ट, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को हर सुबह दी जाती थी

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने 11 सितंबर के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर राष्ट्रपति को दी जाने वाली ब्रीफिंग के कई दर्जन दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए।

इनमें उन खुफिया जानकारियों का ब्योरा है जो सरकारी अधिकारियों ने ओसामा बिन लादेन और अलकायदा के बारे में उन विमान अपहरण की घटनाओं से पहले जुटाई थीं।

ये दस्तावेज दिखाते हैं कि कैसे सुरक्षा विश्लेषकों ने बिन लादेन की गतिविधियों व उसके सपोर्ट सिस्टम पर नज़र रखी थी। साथ ही अमेरिकी ठिकानों पर संभावित खतरों को लेकर चिंताएं भी जताई थीं।

इसे असाधारण पारदर्शिता का काम बताते हुए सीआईए निदेशक जान रैटक्लिफ ने कहा कि ये दस्तावेज एजेंसी द्वारा सार्वजनिक किए गए राष्ट्रपति के लिए तैयार रोजाना की ब्रीफिंग का अब तक का सबसे बड़ा सेट हैं। इनमें फरवरी, 1998 से 12 सितंबर, 2001 के दस्तावेज शामिल हैं।