'दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के रूप में जिम्मेदारी पर चर्चा की', चिनफिंग-पुतिन से मुलाकात के बाद बोले ट्रंप
अमेरिका-चीन-रूस त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने दुनिया की 3 सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों की इस जिम्मेदारी पर चर्चा की कि वे इन हथियारों से दुनिया को होने वाले खतरे को कम करें।

'दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के रूप में जिम्मेदारी पर चर्चा की'- ट्रंप (फोटो- रॉयटर)
HighLights
ट्रंप बोले अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेता एक साथ आए, ये सभी बेहतरीन नेता
ट्रंप ने उम्मीद जताई कि रूस-यूक्रेन युद्ध कूटनीतिक तरीकों से सुलझाया जा सकता है
एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अपनी पहली त्रिपक्षीय बैठक को वैश्विक शांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। चीन से लौटने के बाद व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि तीनों नेता परमाणु संघर्ष को रोकने और परमाणु हथियारों से उत्पन्न होने वाले खतरों को कम करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।
अमेरिका-चीन-रूस त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने दुनिया की 3 सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों की इस जिम्मेदारी पर चर्चा की कि वे इन हथियारों से दुनिया को होने वाले खतरे को कम करें।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मंगलवार को मैंने मनीला में ऐतिहासिक 'क्वाड लीडर्स समिट' में हिस्सा लिया, जो बहुत शानदार रही। इसमें प्रशांत क्षेत्र की चार बड़ी ताकतों - अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेता एक साथ आए। ये सभी बेहतरीन नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं। इनमें से कई लोग मेरे दोस्त हैं, जबकि कुछ मेरे दुश्मन भी हैं।
उन्होंने आगे कहा, "हमने आर्थिक सुरक्षा और सप्लाई चेन की मजबूती जैसे मुद्दों पर सहयोग करने के लिए पहली बार 'क्वाड ब्यूरो लीडर्स फोरम' की घोषणा की है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। हमने एक नया 'क्वाड SI एक्सेलेरेटर' भी लॉन्च किया है जिसके जरिए हमारे चारों देश मिलकर 'सुपरइंटेलिजेंस' विकसित करने की दिशा में काम करेंगे"
इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद तीनों देशों ने अपनी तरह का पहला त्रिपक्षीय शांति घोषणापत्र जारी किया, जिसमें औपचारिक रूप से सहमति जताई गई कि परमाणु संघर्ष कभी नहीं होने दिया जाना चाहिए।
ट्रंप ने बताया कि चीन पहली बार परमाणु जोखिमों को कम करने पर त्रिपक्षीय चर्चा करने के लिए सहमत हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दुनिया से परमाणु हथियारों को पूरी तरह खत्म करना बेहद कठिन है और वे इन्हें एक 'निवारक' (डिटरेंट) के रूप में देखते हैं।
इसके अलावा, तीनों नेताओं ने परमाणु प्रसार को रोकने और यह सुनिश्चित करने पर भी बात की कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।
रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इसे कूटनीतिक तरीकों से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय बैठक में पुतिन ने युद्ध समाप्त करने की इच्छा जताई है, लेकिन पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच अत्यधिक नफरत होने के कारण समझौते पर पहुंचना आसान नहीं होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।