विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' के मौके पर तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:15 PM (IST)

अमेरिकी हवाई अड्डों पर 350 से अधिक उड़ानें रद हुईं और करीब 700 में देरी दर्ज की गई। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के मुताबिक थैंक्सगिविंग के आसपास सात दिनों में 8.15 करोड़ अमेरिकी कम से कम 50 मील दूर यात्रा करने वाले थे।

अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' के मौके पर तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद

अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' के मौके पर तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद

HighLights

  1. अमेरिकी हवाई अड्डों पर 350 से अधिक उड़ानें रद हुईं 

  2. थैंक्सगिविंग के आसपास सात दिनों में 8.15 करोड़ अमेरिकी यात्रा करने वाले थे

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर आए तूफान ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं और हजारों में देरी हो रही है। इस कारण हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

फ्लाइटअवेयर के अनुसार गुरुवार को अमेरिकी हवाई अड्डों पर 350 से अधिक उड़ानें रद हुईं और करीब 700 में देरी दर्ज की गई। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के मुताबिक थैंक्सगिविंग के आसपास सात दिनों में 8.15 करोड़ अमेरिकी कम से कम 50 मील दूर यात्रा करने वाले थे।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पूर्वी तट पर भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़े पैमाने पर तटीय बाढ़ की चेतावनी दी है। इंटरस्टेट-95 कॉरिडोर पर 50 मील प्रति घंटे या उससे अधिक की हवाओं का अनुमान है। न्यू जर्सी के गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा की है और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में भी आपात उपाय लागू किए गए हैं।

तेज हवाओं के कारण न्यूयॉर्क शहर की मशहूर मैसीज थैंक्सगिविंग डे परेड शनिवार तक के लिए टाल दी गई है। उत्तरी कैरोलिना से न्यू जर्सी तक तटीय इलाकों में बाढ़ आई है, सड़कें बंद हैं और बचाव अभियान चल रहे हैं।

पावरआउटेज.यूएस के अनुसार गुरुवार सुबह 5 लाख से अधिक घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं थी। पश्चिमी तट पर भी पैसिफिक तूफान से बारिश, तेज हवाएं और तटीय बाढ़ का खतरा है।

कैलिफोर्निया के पैसिफिका में एक बड़ी लहर ने शहर के पियर का हिस्सा तोड़ दिया। मिसौरी और इलिनॉय में शीतकालीन तूफान की चेतावनी है, सेंट लुइस के आसपास 13 इंच तक बर्फ गिरने का अनुमान है।

इससे एक दिन पहले मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फेडरल एक्सप्रेस (फेडएक्स) के एक विमान के रनवे से बाहर निकलने की घटना भी हुई थी। उसमें कोई घायल नहीं हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।