विवेक रामास्वामी को मिला जेडी वेंस का समर्थन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- ओहियो के अगले बेहतरीन गवर्नर
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के गवर्नर पद के लिए विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है, उन्हें राज्य का अगला बेहतरीन गवर्नर बताया।

विवेक रामास्वामी के समर्थन में जेडी वेंस
HighLights
जे.डी. वेंस ने विवेक रामास्वामी का समर्थन किया।
रामास्वामी ओहियो के अगले बेहतरीन गवर्नर साबित होंगे।
उन्होंने मई में रिपब्लिकन प्राइमरी जीती थी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के गवर्नर चुनाव में अपने साथी रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है। उनका कहना है कि भारतीय-अमेरिकी उद्यमी से राजनेता बने रामास्वामी एक बेहतरीन गवर्नर साबित होंगे।
41 साल के रामास्वामी को वेंस का समर्थन तब मिला है, जब कुछ हफ्ते पहले सिनसिनाटी में यंग अमेरिकंस फॉर लिबर्टी कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें मंच से हूटिंग का सामना करना पड़ा था। उनके कुछ अजीब बयानों ने वहां मौजूद लोगों को नाराज कर दिया था, जबकि वे लोग उनके समर्थक हो सकते थे।
वेंस ने किया रामास्वामी का समर्थन
वेंस ने शुक्रवार को ओहियो में एक रैली में कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास गवर्नर पद के लिए एक बेहतरीन उम्मीदवार है, जो ओहियो के अगले बेहतरीन गवर्नर भी बनेंगे, मेरे दोस्त विवेक रामास्वामी।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के समर्थन से, रामास्वामी ने मई में रिपब्लिकन प्राइमरी जीती थी और नवंबर में होने वाले राज्य के गवर्नर पद के चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बने थे।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कमल की तलाश कर रही FBI, इंटरनेशनल क्राइम में शामिल होने का आरोप
