न्यूयॉर्क विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, जब रनवे पर टकराई फ्लाइट; तब ड्यूटी से पहले ही भाग चुके थे 2 ATC अधिकारी
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर 22 मार्च को हुए विमान हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता ...और पढ़ें

ला गार्डिया विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा (फाइल फोटो- nytimes)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर इसी साल 22 मार्च को बड़ा विमान हादसा हुआ था, जहां एयर कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया था। इस मामले की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जिस रात यह भयानक हादसा हुआ, उस समय कंट्रोल टावर में तैनात दो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) अपनी शिफ्ट पूरी होने से बहुत पहले ही काम छोड़कर चले गए थे। इस भयानक हादसे में लैंडिंग के ठीक बाद विमान के फायर ट्रक से टकराने से दो पायलटों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए थे।
एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट 8646 मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया तक की इस उड़ान में 72 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार लैंडिंग के ठीक बाद जेट एयरपोर्ट की फायर ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
बहुत पहले ड्यूटी छोड़कर चले गए थे कर्मचारी
सूत्रों के मुताबिक, संघीय विमानन प्रशासन (FAA) इन एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों कर्मचारी समय से महज कुछ मिनट पहले नहीं, बल्कि काफी पहले ही ड्यूटी छोड़कर चले गए थे। फिलहाल दोनों FAA नियंत्रकों को छुट्टी पर भेज दिया गया है और उन्हें एयर ट्रैफिक कंट्रोलिंग की जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।
अगले छह महीने में अंतिम रिपोर्ट आने की संभावना
दुर्घटना से जुड़ी इन नई जानकारियों को सबसे पहले 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने उजागर किया था। फिलहाल, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) हादसे की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है। दुर्घटना के संभावित कारणों और अन्य अहम कारकों का ब्यौरा देने वाली एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट अगले छह महीनों में आने की संभावना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए FAA ने एक बयान जारी कर कहा, "हम अपने कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। देश की हवाई सुरक्षा और प्रणाली की दक्षता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।"
