विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से मस्क को लगी मिर्ची, मुकेश अंबानी पर फिर साधा निशाना

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 07:08 AM (GMT+05:30)

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी पर हमला किया और उन्हें देश का 'प्रधानमंत्री' बता दिया। ...और पढ़ें

स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से मस्क को लगी मिर्ची

स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से मस्क को लगी मिर्ची

HighLights

  1. संचार मंत्री ने मस्क के आरोप को गलत बताया, भारत में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं

  2. स्टारलिंक प्रमुख ने भारतीय उद्योगपतिमुकेश अंबानी को बताया 'प्रधानमंत्री'

एएनआई, वाशिंगटन। ऐसा लगता है कि उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से एलन मस्क को मिर्ची लग गई है।

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी पर हमला किया और उन्हें देश का 'प्रधानमंत्री' बता दिया। उनके इस अनर्गल प्रलाप से तनावपूर्ण चल रहे भारत-अमेरिका संबंधों में और खटास आने की आशंका बढ़ गई है।

एक दिन पहले मस्क ने कहा था कि हमने पांच वर्षों में भारत सरकार के हर कानून का पालन किया है। फिर भी अब तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी भारत के असली बास हैं?

स्टारलिंक के मालिक ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा-प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी, यह समझ नहीं पाने के लिए मुझे माफ करें कि आप भारत के असली बास हैं। स्वाभाविक है कि आप एकाधिकार के जरिये भारत के लोगों का शोषण जारी रखना चाहेंगे। लेकिन, क्या फिर भी आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?

दुनिया के कई देशों की तरह भारत के कई इलाकों में इंटरनेट की पहुंच नहीं है। इससे बच्चे शिक्षा और छोटे कारोबारी अपना सामान वैश्विक बाजार में बेचने के अवसर से वंचित रह जाते हैं। स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकती है।