विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवंत रेड्डी को अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर आईओसी ने जताई निराशा

Updated: Sun, 23 Aug 2026 09:00 PM (IST)

केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा को राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी-यूएसए) ने गहरी निराशा व्यक्त की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी।

HighLights

  1. तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की अमेरिकी यात्रा को मंजूरी नहीं।

  2. आईओसी-यूएसए ने केंद्र के फैसले को दोहरा मापदंड बताया।

  3. हैदराबाद को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने का था लक्ष्य।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका स्थित इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी-यूएसए) की तेलंगाना चैप्टर ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी न देने के केंद्र सरकार के फैसले पर गहरी निराशा जताई है। रेड्डी अभी लंदन में हैं और उन्होंने 23 अगस्त को ब्रिटेन की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका जाने का प्लान बनाया था।

आईओसी उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

आईओसी-यूएसए के उपाध्यक्ष जार्ज अब्राहम ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे एक परेशान करने वाला दोहरा मापदंड करार दिया है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अमेरिका जाने की अनुमति दी जा रही है, वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा सलूक करना राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के भविष्य के बारे में सोचने की आवश्यकता को दरकिनार करता है।

रेवंत रेड्डी के दौरे के बारे में जानिए

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का यह प्रस्तावित दौरा हैदराबाद को शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, एमआइटी और वर्जीनिया टेक जैसे दुनिया के शीर्ष संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने थे।

मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्र निर्माण और युवाओं के भविष्य के मामलों में हमें राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।" हालांकि, इस राजनीतिक मंजूरी के न मिलने के बावजूद राज्य सरकार के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अपने तय कार्यक्रमों और साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका में रहेगा, जबकि मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रमों के बाद स्वदेश लौट आएंगे।