विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में तकनीकी खराबी से सैकड़ों उड़ानें रद, घंटों रुकी रहीं फ्लाइट्स; FAA जांच में जुटा

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:54 AM (IST)

अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक प्रमुख एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद कर ...और पढ़ें

तकनीकी समस्याओं के कारण अमेरिका में सैकड़ों उड़ानें रद

तकनीकी समस्याओं के कारण अमेरिका में सैकड़ों उड़ानें रद

HighLights

  1. पूर्वोत्तर अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी।

  2. सैकड़ों उड़ानें रद, न्यूयॉर्क के हवाई अड्डे प्रभावित हुए।

  3. फिलाडेल्फिया एटीसी में सर्किट फेल, बैकअप लाइन भी कटी।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक प्रमुख क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गईं।

इससे न्यूयॉर्क सिटी इलाके में सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर कई घंटों तक विमानों का संचालन ठप रहा। ठीक उसी समय संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए कई विदेशी नेता वहां आ रहे थे।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप विमान निर्धारित समय पर वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ। फिलाडेल्फिया में एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक प्रमुख सर्किट फेल हो गया। इससे फिलाडेल्फिया के साथ-साथ केनेडी, लागार्डिया और नेवार्क हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानों पर असर पड़ा।

बाद में संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) को पता चला कि दूसरी जगह निर्माण कायों के चलते एक बैकअप फाइबर ऑप्टिक लाइन भी काट दी गई थी।

ये तकनीकी समस्याएं फिलाडेल्फिया के उसी एफएए परिसर में हुईं, जिसकी वजह से 2025 में नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिक्कतें आई थीं। 

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)