विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन और उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला नया पुल आज खुलेगा, दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM (IST)

चीन और उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला नया पुल गुरुवार को खुलने जा रहा है। इसके निर्माण और शुरुआत में ...और पढ़ें

चीन और उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला नया पुल आज खुलेगा (फोटो- रॉयटर)

चीन और उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला नया पुल आज खुलेगा (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. पुल को मूल रूप से 2014 में चालू किया जाना था

  2. उत्तर कोरिया की ओर समय पर नहीं हुआ था निर्माण कार्य

एपी, बीजिंग। चीन और उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला नया पुल गुरुवार को खुलने जा रहा है। इसके निर्माण और शुरुआत में एक दशक से अधिक की देरी हुई है। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का संकेत माना जा रहा है।

दोनों देश न्यू यालू रिवर ब्रिज के उद्घाटन समारोह का आयोजन करेंगे। तीन किलोमीटर लंबा चार लेन का यह पुल चीन के डानडोंग शहर को उत्तर कोरिया के सिनुइजू शहर से जोड़ेगा।

पुल को मूल रूप से 2014 में चालू किया जाना था, लेकिन उत्तर कोरिया की ओर आवश्यक निर्माण कार्य पूरे नहीं होने के कारण इसमें देरी हुई।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यह पुल दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक गतिविधियों और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देगा।