Move to Jagran APP

ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी देने पर तिलमिलया ड्रैगन, लगाया अमेरिकी कंपनी पर प्रतिबंध

अमेरिका की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के फैसले से तिलमिलाए चीन ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प की कुछ सहायक कंपनियों और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि चीन लॉकहीड मार्टिन के शीर्ष अधिकारियों से जुड़ी चल अचल संपत्तियों को फ्रीज कर देगा।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Fri, 21 Jun 2024 06:32 PM (IST)
US की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के बाद चीन ने ये फैसला किया है।

रॉयटर्स, बीजिंग। अमेरिका की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के फैसले से तिलमिलाए चीन ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प की कुछ सहायक कंपनियों और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि चीन लॉकहीड मार्टिन के शीर्ष अधिकारियों से जुड़ी चल, अचल संपत्तियों को फ्रीज कर देगा। इनमें चेयरमैन जेम्स डोनॉल्ड टैकलेट भी शामिल हैं। साथ ही उनके चीन पर प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी।

इन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें लॉकहीड मार्टिन मिसाइल सिस्टम इंटीग्रेशन लैब, लॉकहीड मार्टिन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लैबरोटरीज और लॉकहीड मार्टिन वेंचर्स शामिल हैं।

चीन इससे पहले भी ताइवान को हथियार बेचने पर लॉकहीड मार्टिन सहित अमेरिका की अन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इससे पहले चीन ने लॉकहीड और रेथियान के खिलाफ वर्ष 2019, 2020, 2022, 2023 में प्रतिबंध लगा चुका है। चीन विदेशी प्रतिबंधों से निपटने के लिए वर्ष 2021 में कानून लेकर आया था।