Move to Jagran APP

चंद्रमा के सुदूर भाग से नमूने लेकर आया चीन का चांग ई-6, इस हिस्से तक पहुंचने वाला पहला देश

Chang E 6 Mission मून मिशन में चीन को अहम सफलता हाथ लगी है। उसका ल्यूनर प्रोब माड्यूल चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग से नमूने एकत्र कर धरती पर लौट आया। चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला चीन एकमात्र देश है। इससे पहले 2019 में भी वह ऐसा कर चुका है। जानिए यहां पहुंचना क्यों है चुनौतीपूर्ण।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Tue, 25 Jun 2024 07:57 PM (IST)
चीन एकमात्र ऐसा देश है, जो चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर पहुंचा। (Image - Reuters)

पीटीआई, बीजिंग। चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने के लिए गया चीन का ल्यूनर प्रोब माड्यूल चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग से पहली बार नमूने एकत्र कर मंगलवार को धरती पर लौट आया। चीन एकमात्र ऐसा देश है, जो चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर पहुंचा।

उसने 2019 में पहले भी ऐसा किया था। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने घोषणा की कि चांग ई-6, चीन के मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग में निर्धारित क्षेत्र में बीजिंग समय अपराह्न 2:07 बजे उतरा। मिशन पूरी तरह सफल रहा। चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग तक पहुंचने और वहां से नमूने एकत्र करने वाला पहला अंतरिक्षयान है।

चुनौतीपूर्ण है यहां पहुंचना

बड़े गड्ढों के कारण चंद्रमा के इस सुदूर हिस्से में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने इस मिशन की सफलता पर बधाई दी है। सीएनएसए ने बताया कि चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग से लगभग दो किलोग्राम चंद्र धूल और चट्टानें लेकर पृथ्वी पर लौटा है। शोधकर्ता इन नमूनों पर शोध करेंगे। चांग ई-6 को इस साल तीन मई को लांच किया गया था।