विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी कॉमेडियन ने क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदली, जांच शुरू

Updated: Sat, 22 Aug 2026 09:16 PM (GMT+05:30)

चीनी कॉमेडियन गुओ देगांग वुहान में एक प्रदर्शन के दौरान एक मशहूर क्रांतिकारी गीत की पंक्ति बदलने के लिए जांच का सामना कर रहे हैं।

चीनी कॉमेडियन ने क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदली। (सोशल मीडिया)

चीनी कॉमेडियन ने क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदली। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. चीनी कॉमेडियन गुओ देगांग पर जांच चल रही है।

  2. उन्होंने क्रांतिकारी गीत की एक पंक्ति बदल दी थी।

  3. वुहान में प्रदर्शन के दौरान हुआ यह विवाद।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी कॉमेडियन गुओ देगांग के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने जुलाई के आखिर में वुहान में एक परफार्मेंस के दौरान एक मशहूर क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदल दी थी। इसके बाद उनके कुछ शो भी रद कर दिए गए हैं।चीन के जाने-माने कॉमेडियन गुओ पर एक शिकायत में क्रांतिकारी गीत "प्लेइंग माई बिलव्ड पीपा" को "तोड़ने-मरोड़ने और अश्लील बनाने" का आरोप लगाया गया।

यह गाना 1956 में रेलवे गुरिल्लाज फिल्म के लिए लिखा गया था, जिसमें दूसरे चीन-जापान युद्ध के दौरान जापानी सेना से लड़ रहे चीनी प्रतिरोध सेनानियों को दिखाया गया था।

गुओ की शिकायत वुहान के संस्कृति और पर्यटन अधिकारियों से तब की गई, जब उन्होंने पिछले महीने शहर में एक शो के दौरान गाने की एक लाइन वीशान झील के किनारे शांति है को बदलकर फारबिडन सिटी में शांति है कर दिया था। इस मामले में टिप्पणी के लिए ईमेल का गुओ या उनके शो प्रमोटर में से किसी ने जवाब नहीं दिया।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)