विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीसरी बरसी पर इजरायल का बड़ा संकल्प, 7 अक्टूबर के सभी बचे हमास आतंकियों को चुन-चुनकर मारने का आदेश

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:00 AM (IST)

इजरायल ने उन सभी बचे हुए हमलावरों को खोज निकालने का आदेश दिया है, जो सात अक्टूबर, 2023 के हमले ...और पढ़ें

7 अक्टूबर के सभी बचे हमास आतंकियों को चुन-चुनकर मारने का आदेश (फोटो- रॉयटर)

7 अक्टूबर के सभी बचे हमास आतंकियों को चुन-चुनकर मारने का आदेश (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. इजरायल ने सात अक्टूबर के सभी हमलावरों को खोज निकालने का दिया आदेश

  2. आज ही के दिन तीन वर्ष पहले हमास ने किया था हमला

आईएएनएस, यरुशलम। इजरायल ने उन सभी बचे हुए हमलावरों को खोज निकालने का आदेश दिया है, जो सात अक्टूबर, 2023 के हमले में शामिल रहे। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बताया कि सेना को ऐेसे हमलावरों का पता लगाने या खात्मा करने का आदेश दिया गया है।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि अभी करीब दो हजार हमलावर बचे हुए हैं। उस दिन लगभग छह हजार हमलावर इजरायल की सीमा में दाखिल हुए थे। इनमें से चार हजार मारे जा चुके हैं।

jagran photo

उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बचे हुए हमलावरों का पता लगाने का आदेश दिया है। बता दें कि सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में यह हमला किया गया था।

इजरायल में करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी गई थी और करीब 250 लोगों को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के सफाए के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया। इसमें करीब 75 हजार लोग मारे गए हैं। इजरायल ने तीन साल के अभियान में हमास के कई वरिष्ठ नेताओं का खात्मा कर दिया है।