खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रियाद को निशाना बनाकर दागी गई हूती विद्रोहियों की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराया है।

खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों द्वारा रियाद को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इस बीच रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आंशिक रूप से उड़ानों के संचालन के लिए फिर से खोल दिया गया है।
दरअसल, यमन के हूती विद्रोही लगातार किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बना रहे हैं। रविवार को हूती समूह ने दावा किया कि उसने सऊदी अरब पर तीन हमलों में दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से पहला हमला किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया गया था, हूती विद्रोही के अनुसार, यह अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।
अन्य हमलों में खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयर बेस और जाजान में सऊदी बॉर्डर गार्ड के नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया गया। हालांकि, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने सोमवार तड़के रियाद की ओर आ रही एक मिसाइल को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है।
बताते चलें कि इससे पहले रियाद एयरपोर्ट प्रशासन ने घोषणा की थी कि रविवार से टर्मिनल 1 से घरेलू और टर्मिनल 2 से राष्ट्रीय विमानन कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके बाद रियाद एयरपोर्ट को आंशिक रूप से खोला गया, एयरपोर्ट खुलते ही हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट को फिर निशाना बनाया।
12 मिसाइलों और दो ड्रोनों को गिराने का दावा
समाचार एजेंसी शिनहुआ के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को दावा किया कि उसने सऊदी अरब की ओर दागी गई कुल 12 मिसाइलों और दो ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इनमें रियाद क्षेत्र को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और दो ड्रोन भी शामिल थे।
हमलों के बीच हूती सैन्य प्रवक्ता ने रियाद एयरपोर्ट को असुरक्षित और सैन्य लक्ष्य बताते हुए सभी वैश्विक व स्थानीय एयरलाइनों और यात्रियों को वहां न जाने की चेतावनी दी है।
यह स्थान अब सुरक्षित नहीं है...
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने 'X' पर चेतावनी जारी करते हुए कहा, 'यमनी सशस्त्र बल सभी वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय एयरलाइनों सहित कर्मचारियों और यात्रियों को रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा न करने की चेतावनी दोहराते हैं। यह स्थान अब सुरक्षित नहीं है, क्योंकि यह हमारे बलों के लिए एक सैन्य निशाना है।'
याह्या सारी ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने को लेकर भी व्यापक चेतावनी जारी की है, हालांकि इसमें मक्का और मदीना के ऊपर का हवाई क्षेत्र शामिल नहीं है। इसके अतिरिक्त, हूती-नियंत्रित 'सबा' समाचार एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से कर्मचारियों और आम नागरिकों को सऊदी तेल प्रतिष्ठानों से दूर रहने की हिदायत दी है।
साथ ही, सऊदी अरब के शेयरधारकों को आगाह किया गया है कि यदि उन्होंने कंपनी में अपने शेयर बनाए रखे, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
समाचार एजेंसी शिनहुआ के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को दावा किया कि उसने सऊदी अरब की ओर दागी गई कुल 12 मिसाइलों और दो ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इनमें रियाद क्षेत्र को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल और दो ड्रोन भी शामिल थे।
