विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर को बड़ा झटका, 18 दिन की अशांति में हुआ 428 मिलियन डॉलर का भारी नुकसान

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:54 PM (IST)

बांग्लादेश के रेडिमेड गारमेंट सेक्टर को हालिया राजनीतिक अस्थिरता और मजदूरों के विरोध-प्रदर्शनों के कारण 18 दिनों में 428 मिलियन डॉलर का सीधा उत्पादन नुकसान हुआ है।

बांग्लादेश में गारमेंट सेक्टर को 428 मिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान। (फोटो-रॉयटर्स)

बांग्लादेश में गारमेंट सेक्टर को 428 मिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान। (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. 18 दिनों की अशांति में 428 मिलियन डॉलर का उत्पादन नुकसान।

  2. 254 मिलियन डॉलर के ऑर्डर प्रतिस्पर्धी देशों को स्थानांतरित हुए।

  3. बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर की साख को गंभीर क्षति।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश का रेडिमेड सेक्टर जो निर्यात से ज्यादा कमाई करता है, उसको हालिया राजनीतिक अस्थिरता और मजदूरों के विरोध-प्रदर्शनों की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

मात्र 18 दिनों की आशंति के दौरान इस उद्योग को 428 मिलियन डॉलर का सीधा उत्पादन नुकसान उठाना पड़ा है। इतना ही नहीं, समय पर डिलीवरी न हो पाने के डर से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने 254 मिलियन डॉलर मूल्य के ऑर्डर अन्य प्रतिस्पर्धी देशों को ट्रांसफर कर दिए हैं।

BGMEA के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

'बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन' (BGMEA) ने रविवार को एक शुरुआती इंडस्ट्री सर्वे जारी कर यह चिंताजनक तस्वीर पेश की।

1 नवंबर से 18 नवंबर के बीच 317 गारमेंट फैक्ट्रियों से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, अस्थिरता और कामकाज ठप रहने से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

एसोसिएशन ने कहा, 'इस दौरान प्रभावित फैक्ट्रियों को 428 मिलियन डॉलर (FOB वैल्यू के हिसाब से) उत्पादन नुकसान हुआ।'

उन्होंने आगे बताया, 'शिपमेंट की समय सीमा पूरी करने में आ रही दिक्कतों के कारण स्थिति और खराब हो गई, जिससे कई निर्यात ऑर्डर खतरे में पड़ गए।

ऑर्डर बनाए रखने और डिलीवरी का वादा पूरा करने के लिए फैक्ट्रियों को महंगे एयर शिपमेंट का सहारा लेना पड़ा, भारी छूट देनी पड़ी और कुछ मामलों में तो ऑर्डर रद होने का सामना भी करना पड़ा।'

भारत और वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को फायदा

सर्वे के अनुसार, विदेशी खरीदारों ने 254 मिलियन डॉलर के करीब 59 मिलियन गारमेंट पीस के ऑर्डर दूसरे देशों में शिफ्ट कर दिए हैं।

गौरतलब है कि चीन के बाद बांग्लादेश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक है और वैश्विक बाजार में भारत, वियतनाम, तुर्की और इटली इसके मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश की इस अस्थिरता का सीधा फायदा इन प्रतिस्पर्धी देशों को मिल रहा है।

साख पर संकट और सरकार की पहल

BGMEA ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि लगातार हो रही इन घटनाओं से वैश्विक परिधान बाजार में एक भरोसेमंद सप्लायर के रूप में बांग्लादेश की साख को दीर्घकालिक नुकसान पहुंच सकता है।

दूसरी ओर मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर गारमेंट कर्मचारियों के व्यापक प्रदर्शनों और राजनीतिक हिंसा के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने स्थिति संभालने के लिए फासीवाद-विरोधी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा है।

यह भी पढ़ें- गंगा जल संधि पर बदला बांग्लादेश का रुख, नए समझौते की मांग छोड़ रिन्यूअल पर हुआ राजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।