भारतीय नौसेना का पहला ट्रेनिंग स्क्वाड्रन पहुंचा श्रीलंका, 3 दिन की सद्भावना यात्रा शुरू
भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा है, जिसमें दो युद्धपोत और एक तटरक्षक जहाज शामिल हैं।

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सोमवार को श्रीलंका पहुंचा।
HighLights
भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण स्क्वाड्रन श्रीलंका पहुंचा।
तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देगी।
श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल।
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सोमवार को श्रीलंका पहुंचा। इसमें दो युद्धपोत और एक तटरक्षक जहाज शामिल हैं। यह तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।
यह यात्रा एक लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा है। कोच्चि स्थित अपने बेस पोर्ट पर लौटने से पहले, यह स्क्वाड्रन सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया और मालदीव के माले में भी रुकेगा।
यह स्क्वाड्रन भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र विदेशी नौसेनाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों को शुरुआती समुद्री प्रशिक्षण प्रदान करता है।
यह पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी और आइएनएस 'तीर' के कमांडिंग आफिसर कैप्टन टीजो के. जोसेफ की कमान में है। भारतीय मिशन ने बताया कि श्रीलंका नौसेना के पांच प्रशिक्षु अधिकारी भी इस लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान में शामिल हो रहे हैं।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का एलान, तीन नए चेहरों को दिया मौका; पूर्व कप्तान बाहर
