विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे पीएम बालेन शाह', नेपाली वित्त मंत्री का बड़ा एलान

Updated: Fri, 28 Aug 2026 08:46 AM (IST)

नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी पहली विदेश यात्रा भारत की ...और पढ़ें

पीएम बालेन शाह की पहली विदेश यात्रा भारत होगी (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

पीएम बालेन शाह की पहली विदेश यात्रा भारत होगी (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. पीएम बालेन शाह की पहली विदेश यात्रा भारत होगी

  2. नेपाली वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने यह घोषणा की

  3. यात्रा इस साल के अंत तक होने की संभावना है

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने गुरुवार को बताया कि पदभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी पहली विदेश यात्रा भारत की करेंगे। हालांकि, वागले ने अभी तारीख नहीं बताई, लेकिन वाग्ले ने संकेत दिया है कि अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो शाह इस साल के अंत से पहले भारत आ सकते हैं।

काठमांडू में आयोजित एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए वागले ने कहा कि यात्रा की तारीखों पर फिलहाल विचार चल रहा है, लेकिन गंतव्य को लेकर कोई संशय नहीं है और सरकार को उम्मीद है कि यह दौरा इसी साल के अंत से पहले होगा।

इस दौरान दौरान स्वर्णिम वागले ने नेपाल की अर्थव्यवस्था को 100 अरब डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य, भारतीय और नेपाली रुपये की विनिमय दर, हालिया बाढ़ राहत कार्यों और प्रधानमंत्री बालेन शाह की कार्यशैली पर भी विस्तार से चर्चा की।

वागले ने कहा, "पदभार ग्रहण करने के बाद बालेन का पूरा ध्यान घरेलू मुद्दों पर ही केंद्रित था। हमारे शुरुआती 100 दिन 100 सूत्री एजेंडे पर केंद्रित रहे, जिसमें हमने खुद को 87.2 प्रतिशत अंक दिए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद हमने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर चर्चा शुरू की। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी पहली विदेश यात्रा भारत की ही होगी। हालांकि, तारीखों पर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह दौरा इसी साल के अंत से पहले होगा।"

भारत ने बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में मौजूद भारत की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस घोषणा को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "नेपाल और भारत के संबंधों की नींव इतनी मजबूत है कि इन्हें पासपोर्ट या सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।

अगर आज वागले ने यह स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली विदेश यात्रा भारत की होगी, तो यह दर्शाता है कि भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते किस सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह सचमुच एक महत्वपूर्ण संदेश है।"

27 मार्च को ली थी शपथ

गौरतलब नेपाल में इसी साल मार्च महीने में हुए आम चुनाव में बालेन शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने भारी जीत हासिल की। जिसके बाद बालेन शाह ने 27 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- टूटकर 1.2 KM नीचे गिरा ग्लेशियर, 'लिक्विड कंक्रीट' जैसे सैलाब ने मचाई नेपाल में तबाही; सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा