विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से जिंदा निकाले गए दो मजदूर

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:50 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 Sep 2026 10:02 AM (GMT+05:30)

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के नौ दिन बाद, त्रिशूली में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा बचाया गया है।

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से जिंदा निकाले गए दो मजदूर (फोटो-पीटीआई)

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से जिंदा निकाले गए दो मजदूर (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. नेपाल में बाढ़ के 9 दिन बाद बचाव कार्य जारी।

  2. त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल से दो लोग सुरक्षित निकाले गए।

  3. अन्य फंसे लोगों के भी जीवित होने की उम्मीद बढ़ी।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के नौ दिन बाद, त्रिशूली में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से कम से कम दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने यह उम्मीद जगा दी है कि अंदर अभी भी कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं, जिन्हें जिंदा बाहर निकाला जा सकता है।

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से जिंदा निकाले गए दो मजदूर

लोकल टीवी न्यूज चैनलों ने कीचड़ से सने उन वर्करों की तस्वीरें दिखाईं, जिन्हें रेस्क्यू करने वाले लोग अपने कंधों पर उठाकर त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से बाहर ला रहे थे।

आर्मी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत ने रेस्क्यू ऑपरेशन में दो मजदूरों के बचाए जाने की पुष्टि भी की। इसके कुछ ही देर बाद, नेपाल के सांसद राम न्यूपाने ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें अपने फेसबुक पर पोस्ट कीं।

500 मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की आशंका

नेपाल में आई बाढ़ के बाद से ही हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल में 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से लगभग 900 वर्कर लापता हैं, जिनमें से करीब 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए दो लोगों की पहचान कबीर महराजन और संजय शाह के तौर पर हुई है। शाह नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) में मैकेनिकल फोरमैन हैं और महराजन त्रिशूली-3 A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर हैं।

नेपाल बाढ़ में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के मुताबिक, 26 अगस्त को भोटेकोशी में अचानक आई बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 से ज्यादा लोग लापता हैं।

चीन ने बुधवार देर रात बताया कि बॉर्डर के तिब्बत वाले हिस्से में 21 लोगों की मौत हुई है और 541 लोग लापता हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 1290 लोगों की मौत, भारत की फोरेंसिक लैब में मिलेगी लापता लोगों की फ्री DNA प्रोफाइलिंग की सुविधा