विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन के 1000 ड्रोन हमलों के जवाब में रूस का तांडव, जपोरिजिया और खारकीव पर की भीषण बमबारी

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:44 AM (IST)

रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया और खारकीव शहरों पर भीषण ड्रोन हमले किए, जिसमें पांच लोग घायल हुए और एक ...और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर किया जोरदार हमला

रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर किया जोरदार हमला

HighLights

  1. रूस ने जपोरिजिया और खारकीव शहरों पर भीषण ड्रोन हमले किए।

  2. इन हमलों में पांच लोग घायल, खारकीव में एक महिला की मौत।

  3. यूक्रेनी ड्रोन हमलों के जवाब में रूस ने की जवाबी कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को रूसी ड्रोन ने दक्षिणी यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपित जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर सोमवार को बताया कि रूस ने अपार्टमेंट ब्लाकों, एक विश्वविद्यालय और एक शापिंग माल को निशाना बनाकर बमबारी की। इन हमलों में पांच लोग घायल हुए।

यूक्रेन की राज्य आपात सेवा के अनुसार सोमवार को ही एक रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में एक घर पर हमला किया, जिसमें 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके 13 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आईं। रूस ने ये हमले एक दिन बाद यूक्रेनी सेनाओं द्वारा 1,000 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में किये हैं।

जेलेंस्की ने कहा, "रूस पीछे नहीं हट रहा है और लगातार संकेत भेज रहा है कि वह युद्ध बढ़ाने के लिए तैयार है। हम संरा महासभा में चर्चा करेंगे कि संयुक्त प्रयासों के बावजूद शांति प्राप्त करना कठिन है। उधर रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूसी सेना ने रात भर यूक्रेनी लाजिस्टिक्स हब, गोदामों और बंदरगाहों को निशाना बनाया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में रूसी क्षेत्रों और काला सागर में 244 यूक्रेनी ड्रोन को गिराया।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)