विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वानुआतु में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:49 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Nov 2026 08:51 AM (GMT+05:30)

वानुआतु में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

वानुआतु में भूकंप के झटके (फोटो-earthquake.usgs.gov)

वानुआतु में भूकंप के झटके (फोटो-earthquake.usgs.gov)

HighLights

  1. वानुआतु में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।

  2. भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले।

  3. यूएसजीएस ने भूकंप की तीव्रता की जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, पोर्ट विला। वानुआतु में भूंकप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 601 किलोमीटर गहराई में था, जो कि दुनिया के सबसे गहरे भूकंपों में से एक है। इसकी अधिक गहराई और जमीन से दूरी को देखते हुए, किसी नुकसान की आशंका नहीं है।

वानुआतु के समय के मुताबिक, ये भूकंप के झटके आज सोमवार, 23 नवंबर की सुबह 8 बजकर 10 मिनट के करीब महसूस किए गए। उस वक्त भारत में रात के करीब 2:40 बजे थे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।