विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में आत्मघाती धमाका, 13 लोगों की मौत; 30 घायल

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 08:08 PM (IST)

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में शनिवार को हुए आत्मघाती धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हुए।

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका।

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका।

HighLights

  1. डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका हुआ।

  2. धमाके में 13 लोगों की मौत।

  3. कुल 30 लोग घायल हुए।

डिजिटल डेस्क, पेशावर। पाकिस्तान में शनिवार को आत्मघाती हमलावर ने पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाया, जिसमें दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हमले में 30 अन्य घायल हो गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने शनिवार के हमले की जिम्मेदारी ली।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों की सीमा के पास डेरा इस्माइल खान जिले की दराजिंदा तहसील में हुई। पुलिस अधिकारी खान मुबाशिर मलिक ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अमन मेला पुलिस चेकपोस्ट से टकरा दिया। हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

मारे गए 13 लोगों में 2 अधिकारी भी शामिल

मारे गए लोगों में सीमा शुल्क और उत्पाद विभाग के दो अधिकारी भी शामिल थे। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ वर्षों में इस तरह के हमले बढ़ गए हैं। सरकार ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर प्रांत में हमले करने का आरोप लगाया है। यह संगठन नवंबर 2022 में सरकार के साथ हुए संघर्ष-विराम को खत्म करने के बाद से हमले कर रहा है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)