विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर में जैश का तबाह बहावलपुर आतंकी अड्डा फिर एक्टिव, पाक सरकार ने दिए थे 8 करोड़

Updated: Sun, 23 Aug 2026 06:30 PM (IST)

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मरकज सुभानअल्लाह आतंकी अड्डा पूरी तरह से फिर से सक्रिय हो गया है।

ऑपरेशन सिंदूर में जैश का तबाह बहावलपुर आतंकी अड्डा फिर एक्टिव(फोटो: सोशल मीडिया)

ऑपरेशन सिंदूर में जैश का तबाह बहावलपुर आतंकी अड्डा फिर एक्टिव(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकाने मरकज सुभानअल्लाह का व्यापक पुनरुद्धार कार्य पूरा हो गया है।

हमले के एक साल से अधिक समय बाद सामने आए नए फुटेज से स्पष्ट होता है कि यह परिसर फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसके गुंबदों को दोबारा बनाया गया है, नया प्लास्टर व पेंट करने के साथ ही प्रीमियम मार्बल फ्लोरिंग लगाई गई है, जिससे धमाके के पुराने निशान पूरी तरह से ढक गए हैं।

मलबे को हटाकर कंक्रीट से भरा गया ब्लास्ट जोन

मुख्य हॉल के भीतर बने गहरे गड्ढों को कंक्रीट से भर दिया गया है, जबकि अल-साबिर मदरसे और शीर्ष कमान के आवास जैसी तबाह हो चुकी इमारतों को ध्वस्त कर वहां नया निर्माण किया गया है।

खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद को 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की नकद सहायता उपलब्ध कराई, जिसमें से लगभग 11 करोड़ रुपये 15 महीने के भीतर इस मुख्य परिसर के पुनर्निर्माण पर खर्च किए गए।

बहावलपुर केंद्र की कमान में बदलाव

जैश सरगना मसूद अजहर की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते बहावलपुर परिसर का दैनिक कामकाज अब उसके भाइयों तलहा अल-सैफ और मोहिउद्दीन औरंगजेब उर्फ अम्मार अल्वी के हाथों में चला गया है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि मसूद अजहर और रऊफ असगर जैसे वरिष्ठ आतंकी सिंध के नवाबशाह जिले में सरकारी संरक्षण के तहत सुरक्षित ठिकानों में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद आतंकी जफर के बाद कौन? हापुड़ में छह संदिग्ध रडार पर, खंगाले जा रहे संपर्क

यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद आतंकी जफर के बाद कौन? हापुड़ में छह संदिग्ध रडार पर, खंगाले जा रहे संपर्क