पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस इलाके में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 13 किमी की गहराई में था।

पाकिस्तान में भूंकप के झटके (फोटो-earthquake.usgs.gov)
HighLights
पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास 4.0 तीव्रता का भूकंप।
भूकंप का केंद्र 13 किमी की गहराई पर स्थित था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने घटना को 'समीक्षा की गई' श्रेणी में रखा।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप सुबह 9:18 बजे (IST) 13 किमी की गहराई पर आया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रविवार सुबह पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके इस इलाके में महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र अक्षांश 32.794°N और देशांतर 69.745°E पर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस घटना को 'समीक्षा की गई' श्रेणी में रखा है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास भूकंप के झटके
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 202 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और इस्लामाबाद से 322 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित था।
इसके अलावा, यह जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 430 किमी पश्चिम में और गुलमर्ग से 452 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में था।
यह भी पढ़ें- भारत के बढ़ते कद को रोकने की साजिश, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद; US रिपोर्ट में दावा