विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में मस्जिद के अंदर सुन्नी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या, फतवे से जुड़ा है मामला

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:14 PM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मस्जिद के अंदर सुन्नी धर्मगुरु मुहम्मद तलहा रजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पाकिस्तान में फतवे के कारण सुन्नी धर्मगुरु की मस्जिद में हत्या

पाकिस्तान में फतवे के कारण सुन्नी धर्मगुरु की मस्जिद में हत्या

HighLights

  1. पाकिस्तान के पंजाब में सुन्नी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या।

  2. हत्या का संबंध एक साल पुराने फतवे से जुड़ा।

  3. मृतक धर्मगुरु को फतवे के बाद मिल रही थीं धमकियां।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मस्जिद के अंदर सांप्रदायिक हमले में सुन्नी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार तड़के लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर गुजरात के शादीवाल कस्बे में हुई।

पुलिस ने बताया कि सुन्नी धर्मगुरु मुहम्मद तलहा रजा मस्जिद में मौजूद थे, तभी चार हथियारबंद लोग अंदर आए और उन पर गोलियां चला दीं।

एक साल पहले जारी किया था हमला

हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले रजा ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने लगभग एक साल पहले कारी असलम नाम के नमाज पढ़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ फतवा जारी किया था।

तब से उन्हें धमकियां मिल रही थीं, जिनमें कारी असलम और कासिम शाह शामिल थे। रजा ने फतवे में कहा था कि किसी शिया के जनाजे की नमाज पढ़ाना गैर-इस्लामिक है। संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)