विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की सुरक्षा अधिकारी को गोली मारकर हत्या, ग्रेनेड हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल

Updated: Sun, 23 Aug 2026 06:59 PM (IST)

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के पेशावर में अज्ञात हमलावरों ने एक सुरक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहमंद जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की सुरक्षा अधिकारी को गोली मारकर हत्या(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की सुरक्षा अधिकारी को गोली मारकर हत्या(प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके बडाबेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट में तैनात अधिकारी को निशाना बनाया। हमले में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी व्यक्ति या समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला

एक अन्य घटना में, खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद जिले की अंबर तहसील में एक पुलिस चौकी पर दो अज्ञात हमलावरों ने हैंड ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीमावर्ती इलाकों में लगातार बढ़ रही हिंसा

अफगानिस्तान की सीमा से सटा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से उग्रवादी हिंसा, लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और सैन्य अभियानों का गवाह रहा है।

नवंबर 2022 में सीजफायर समझौता समाप्त होने के बाद से पाकिस्तान की संघीय सरकार अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में होने वाले इन हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराती रही है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में कब सुरक्षित होंगे हिंदू? अज्ञात हमलावरों ने हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या की